फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The doors of Rudreshwar Maharaj temple opened

रुद्रेश्वर महाराज मंदिर के कपाट खुले

Thu, 24 Jun 2021 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
The doors of Rudreshwar Maharaj temple opened
रवाईं घाटी की मुंगरसती पट्टी के 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज के मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। एक वर्ष से देवलसारी गांव स्थित मंदिर में विराजमान देवता की पालकी जयकारों की गूंज के साथ गर्भगृह से बाहर निकली और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
विज्ञापन

देवता के माली सुनील नौटियाल पर अवतरित रुद्रेस्वर देवता ने अपने भक्तों को चावल देकर अपना आशीर्वाद दिया। अपने आराध्य देव के प्रति आस्था रखने वाले ग्रामीणों ने देवलसारी मंदिर पहुंच कर उन्हें हरियाली, श्रीफल, चुनरी, धूप चढ़ा कर मन्नतें मांगी। भारी पुलिस सुरक्षा में कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थ विराजमान रुद्रेस्वर, बौखनाग, धर्मराज युधिष्ठिर, महासू, माता नटारी और भदेश्वर देवता की छह मूर्तियों के एक साथ दर्शन किए। समिति ने बगैर मास्क पहने व्यक्ति को मंदिर परिसर में प्रवेश नही करने दिया। अनावश्यक भीड़ भी मंदिर परिसर में नहीं जुटने दी गई। इस मौके पर देवलसारी मंदिर समिति के अध्यक्ष जयवीर परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, सभासद विजयपाल सिंह, जगमोहन परमार, सोवेंद्र रावत, सुरेश रमोला, विजय सिंह, शंकर परमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed