{"_id":"69318c459f27330d600bd48b","slug":"the-district-magistrate-inspected-chinyalisaur-tehsil-and-dharasu-police-station-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116429-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डीएम ने किया चिन्यालीसौड़ तहसील और धरासू थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डीएम ने किया चिन्यालीसौड़ तहसील और धरासू थाने का निरीक्षण
Thu, 04 Dec 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 04 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बृहस्पतिवार को चिन्यालीसौड़ तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की समग्र स्थिति और भविष्य में सरकारी कामकाज के लिए इसकी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर की बाउंड्री और मार्ग निर्माण, छत पर जाने के लिए सीढ़ी निर्माण, शौचालय मरम्मत, विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर पैनल के इंस्टालेशन व जेनरेटर व्यवस्था, वर्षामापी यंत्र और आपातकालीन सायरन की स्थापना करने के निर्देश दिए।
डीएम ने धरासू थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व ग्रामों के दस्तावेज संबंधित अभिलेख पुलिस कार्यालयों में देने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। डीएम ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, विकास योजनाओं की प्रगति व जनसुविधाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, सहायक खंड विकास अधिकारी अमन बिष्ट उपस्थित रहे। संवाद