{"_id":"06d3811d343d5dc43e8384e9eeb0fc5e","slug":"the-death-of-the-child-from-falling-off-the-roof-of-a-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत से गिरने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत से गिरने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा में दो मंजिले भवन की छत से गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब बच्चा एक छत से दूसरी छत पर जा रहा था।
जोशियाड़ा में करीब साढ़े चार बजे अर्जुन गुसाईं (7) पुत्र अनूप गुसाईं अपने घर की छत पर खेल रहा था। एक छत से दूसरे छत पर जाते समय वह नीचे गिर गया।
परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार एवं मोहल्लेवासी सदमे में हैं।
अर्जुन सहारा क्रिश्चियन एकेडमी जोशियाड़ा में पहली कक्षा का छात्र था। उसके पिता अनूप गुसाईं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अठाली में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं।