{"_id":"6adc9eecfdd175b18b000f0a","slug":"the-congress-will-hold-village-level-public-meetings-against-vote-theft-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122954-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वोट चोरी के खिलाफ गांव-गांव चौपाल लगाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वोट चोरी के खिलाफ गांव-गांव चौपाल लगाएगी कांग्रेस
Sat, 24 Oct 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कथित वोट चोरी और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस अब गांव-गांव चौपाल लगाकर बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और नामों में विसंगतियां दूर कराने के लिए प्रयास करेंगे। शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे हरियाणा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिहाग ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को तेजी दी जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वनाथ मंदिर से न्याय यात्रा निकाली। यात्रा के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमित सिहाग ने मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष घनानंद नौटियाल, मनीष राणा, कमल सिंह रावत, कनकपाल सिंह परमार आदि भी मौजूद रहे। संवाद