{"_id":"6adca7002a40cb5aa7062c59","slug":"ramleela-begins-in-ladadi-with-the-performance-of-ravana-penance-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122949-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रावण तप के साथ लदाड़ी में रामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रावण तप के साथ लदाड़ी में रामलीला का शुभारंभ
Sat, 24 Oct 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लदाड़ी स्थित विकास भवन में श्री युवा आदर्श रामलीला समिति की 12वीं रामलीला का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन मंच पर रावण तप की लीला का मंचन किया गया।
बाड़ागड्डी क्षेत्र में आयोजित रामलीला का शुभारंभ भगवान श्री हरि महाराज, मां खंडद्वारि, नागराजा देवता, पुंडरीक नाग देवता सहित समस्त आवाहित देवी-देवताओं के आशीर्वाद से हुआ। शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। प्रथम दिवस की लीला में रावण की तपस्या और वरदान प्राप्त करने से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को रामायण के पौराणिक प्रसंगों से रूबरू होने का अवसर मिला। श्री युवा आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित यह रामलीला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास है। संवाद