{"_id":"57c306314f1c1b602fd4ff7f","slug":"the-congress-gathered-in-the-guise-of-obc-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी की आड़ में वोट बटोर रही कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी की आड़ में वोट बटोर रही कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2017 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी ऋषिराज डबराल उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ओबीसी के तहत आरक्षण को मुद्दा बनाकर कांग्रेस जनता से छलावा कर रही है।
विज्ञापन
डबराल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ओबीसी की आड़ में कांग्रेस अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की बिखरी ताकतों को एक सूत्र में पिरोने आए हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत मतभेद भूलकर पार्टी हित में एक जुट होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
डबराल ने कहा कि बात चाहे यूपी के समय की हो या वर्तमान में उत्तराखंड के समय की जनता ने हमेशा ही चुनाव में मुख्य भूमिका निभाई है। यहां की जनता ने जिस जनप्रतिनिधि को चुनकर विधानसभा भेजा है, राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरते हुए कहा कि सभी को बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र भी दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल, महावीर सिंह नेगी, जय प्रकाश भट्ट, भागेश्वर प्रसाद, हरीश सेमवाल, जगमोहन सिंह रावत, रामानंद भट्ट, सुंदर लाल नौटियाल, विजय पाल, हरीश नौटियाल आदि शामिल रहे।