फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The bus narrowly survived after falling into the ditch due to the break of the buttress

पुश्ता टूटने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस

Mon, 02 Aug 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
The bus narrowly survived after falling into the ditch due to the break of the buttress
सांकरी जखोल मोटर मार्ग पर एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। पुश्ता टूटने से राज्य परिवहन निगम की बस सड़क से बाहर खाई की ओर लटक गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से पुश्ता लगाने एवं पहाड़ी की ओर से कटिंग कर निकाला गया। बस में 20 लोग सवार थे। जो देहरादून जा रही था।
विज्ञापन

विकासखंड मोरी में भारी बरसात के कारण सांकरी जखोल मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। रविवार को जखोल से देहरादून जा रही राज्य परिवहन निगम की बस पुश्ता टूटने से खाई की ओर लटक गई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना रावत ने बताया कि बस में 20 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से बस को निकाला गया, जिससे सभी सवारी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से काश्तकार जनक सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहिताश आदि की कृषि भूमि सहित फलदार पेड़ों को नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से काश्तकारों को उचित मुआवजा देने व बदहाल सड़क पर सुरक्षा कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed