फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The body of a sheep farmer missing for seven days was found

सात दिनों से लापता भेड़ पालक का शव मिला

Tue, 19 Apr 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body of a sheep farmer missing for seven days was found
राड़ी टॉप के जंगलों में बीते सात दिनों से लापता भेड़ पालक का शव बरामद हो गया है। सर्च टीम ने किसी जंगली जानवर के हमले के दौरान गिरने से भेड़ पालक की मौत की आशंका जताई है। भेड़ पालक के चेहरे पर जंगली जानवर के हमले के निशान हैं।
विज्ञापन

बीते 13 अप्रैल शाम करीब पांच बजे तहसील मोरी के भीतरी गांव निवासी नाजी सिंह एक अन्य साथी रामपाल सिंह के साथ राड़ी टॉप के जंगलों से लौटते समय लापता हो गया था। नाजी सिंह की तलाश के लिए एसडीआरएफ व वन विभाग सर्च अभियान चला रहा था। एसडीआरएफ व वन विभाग ने राड़ी टॉप के पूरे जंगल को छान मारा था। मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे टीम को खाई में पेड़ के नीचे नाजी का शव मिला। जिस स्थान से भेड़ पालक नाजी सिंह लापता हुआ था, उसी स्थान के दो किमी के दायरे में शव मिला है। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि नाजी सिंह के चेहरे पर जंगली जानवर के हमले के निशान है। आशंका है कि किसी जंगली जानवर के हमले में नाजी सिंह यहां गिरने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पंचनामा की औपचारिकताएं पूर्ण कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed