फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dead body of mountaineer buried in an avalanche reached Uttarkashi

Uttarkashi: हिमस्खलन में दबे पर्वतारोही का शव उत्तरकाशी पहुंचा, भागीरथी-2 चोटी आरोहण के दौरान हुआ था हादसा

Fri, 07 Jul 2023 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

भागीरथी-2 के लिए गए 27 सदस्यीय दल बीते मंगलवार को चोटी का आरोहण करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी समय हिमस्खलन आने के कारण दल के साथ गया हेल्पर उसकी चपेट में आ गया था।

विज्ञापन
Dead body of mountaineer buried in an avalanche reached Uttarkashi
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

बीते मंगलवार को भागीरथी-2 चोटी के आरोहण के बाद लौट रहे दल के एक सदस्य की हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसका शव चार दिन बाद शुक्रवार को साथी सदस्य गंगोत्री लेकर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से उसके गांव कामर में शौक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


भागीरथी-2 के लिए गए 27 सदस्यीय दल बीते मंगलवार को चोटी का आरोहण करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी समय हिमस्खलन आने के कारण दल के साथ गया हेल्पर संजय राणा उम्र 22 वर्ष निवासी कामर उसकी चपेट में आ गया था। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: मानसून में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के जाने पर रोक, शासन ने जिलों को जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के शव को साथी पर्वतारोही सदस्यों ने रेस्क्यू कर बीते बृहस्पतिवार देर रात भोजवासा पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह दल शव को लेकर गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। शाम को हेल्पर का शव गंगोत्री धाम पहुंच गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed