{"_id":"6929a74a4cd975ac2d05083c","slug":"the-bear-broke-the-doors-of-several-houses-people-spent-the-night-in-fear-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116285-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भालू ने तोड़े कई घरों के दरवाजे, लोगों ने दहशत में काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भालू ने तोड़े कई घरों के दरवाजे, लोगों ने दहशत में काटी रात
Fri, 28 Nov 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
मोरी क्षेत्र में भालू ने किया ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त। स्रोत ग्रामीण।
ग्रामीणों ने वन विभाग से की जल्द भालू से निजात दिलाने की मांग
पुरोला। मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र के जखोल गांव के जाबिल्च नामे तोक में भालू की दहशत बनी है। बृहस्पतिवार देर रात भालू ने बस्ती में घुसकर कई घरों व छानियों के दरवाजे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं, अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और लोग पूरी रात भय के साये में जागते हुए काटी। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की।
जखोल गांव के गंगा सिंह रावत धाम सिंह, गौर सिंह, जगदीश, ताली राम, जयेंद्र सिंह, राजी सिंह, भगवान सिंह, फागणु ने बताया कि भालू पिछले कई दिनों से गांव के आसपास दिख रहा था। पहले वह जंगलों में काम कर रहे लोगों और मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय भालू बस्ती में घुसा और दरवाजे तोड़ दिए।
भालू के शोर और दरवाजे टूटने की आवाज सुनकर लोग घरों के अंदर छिप गए और किसी तरह रात काटी। भालू का व्यवहार बेहद आक्रामक हो चुका है। यदि समय रहते जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने वन विभाग से जल्द क्षेत्र में टीम भेजने के साथ उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, पार्क की उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया रेंज कि जखोल के जाबिल्च तोक में देर रात को भालू ने मकान एवं छानियों के दरवाजे तोड़ने की सूचना है। रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल और वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। नुकसान की रिपोर्ट एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही। साथ ही रिपोर्ट आने पर मुआवजा दिया जाएगा।