{"_id":"6a354e1d977e4ec2380fbde7","slug":"tehri-mp-conducts-an-on-site-inspection-of-the-under-construction-silkyara-tunnel-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120634-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: टिहरी सांसद ने किया निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: टिहरी सांसद ने किया निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का स्थलीय निरीक्षण
Fri, 19 Jun 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। लोकसभा सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जल्द ही सुरंग के अंतिम चरण के कार्य को गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही जल्द ही सुरंग से आवाजाही शुरू करवाने को कहा है।
सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने कहा सिल्क्यारा टनल उत्तराखंड की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाली एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी परियोजना है। इसके पूरा होने से चारधाम यात्रा और अधिक सुगम, सुरक्षित होगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों, यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा सहित सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। संवाद