फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tehri dam lake immersed in the crutch Fair

टिहरी बांध की झील में डूबे बैशाखी मेले

Sat, 16 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 16 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध झील ने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति एवं पारंपरिक मेलों को भी संकट में डाल दिया। कभी नगुण और देवीसौड़ में लगने वाले बैशाखी के पारंपरिक मेले क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की पहचान और इसके संवाहक होते थे। दस साल पहले प्राचीन मंदिर और मेला प्रांगणी टिहरी बांध झील में डूबने के बाद अब ग्रामीण सड़क किनारे ही मेले की औपचारिकता पूरी किए जाने से मायूस हैं।

विज्ञापन


बैशाख महीने में नगुण, देवीसौड़, छाम आदि स्थानों पर पारंपरिक मेलों का आयोजन होता था। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचते थे तथा गंगा स्नान एवं प्राचीन नागराजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले में शामिल होते थे।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में टिहरी बांध झील के विस्तार ने सब बदल दिया। प्राचीन मंदिर और मेला प्रांगण झील में डूब गए। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद बांध प्रशासन ने देवीसौड़ वाले मंदिर का पुनर्निर्माण तो कराया, लेकिन नगुण के नागराजा मंदिर और प्रांगण के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पीपलमंडी के पास गंगोत्री हाईवे के किनारे ही बैशाखी का मेला आयोजित किया गया। यहां न पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर था और न ही गंगा स्नान की कोई व्यवस्था। सड़क किनारे ही सजी फड़ों से ग्रामीणों ने छिटपुट खरीददारी की। नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष कुलवीर बिष्ट ने झील में डूबे प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण और मेला स्थल विकसित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed