फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tears spilled after seeing Shri Ram's exile staged

श्रीराम के वनवास का मंचन देख छलके आंसू

Wed, 01 Dec 2021 11:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Tears spilled after seeing Shri Ram's exile staged
उत्तरकाशी के उपरीकोट गांव में रामलीला के दौरान राम, सीता व लक्ष्मण वन गमन का दृश्य। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड डुंडा के उपरीकोट गांव में रामलीला मंचन ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोमवार रात को रामलीला में श्रीराम के वनवास जाने के भावपूर्ण दृश्य का मंचन हुआ। राम को वन जाते देख दर्शकों की आंखें छलक आईं।
विज्ञापन

श्री समेश्वर देवता आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में उपरीकोट गांव में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली व भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने कहा कि रानी कैकेयी के राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के पीछे एक प्रशासनिक कारण था। उस समय यह नियम था कि यदि कोई राजा 14 वर्ष के लिए अपना सिंहासन छोड़ देता है तो वह राजा बनने का अधिकार खो देता है। यह नियम आगे भी चला। इसी नियम के तहत दुर्योधन ने पांडवों के लिए 12 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास मांगा था। मौके पर ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली ने रामलीला समिति को साजो सामान खरीदने के लिए एक लाख और सोमेश्वर देवता प्रांगण में मंच बनाने की घोषणा की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, गजेंद्र बिष्ट, बलबीर परमार, सूरी राणा, यतेंद्र बिष्ट, राजेश नौटियाल, देवी प्रसाद, मनोज नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed