फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Teach students the tricks of making short films

छात्रों को सिखाए लघु फिल्म बनाने के गुर

Fri, 26 Feb 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teach students the tricks of making short films
उत्तरकाशी में सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत आयोजित फेस्टिवल में छात्रों को फिल्म मेकिंग के गुर - फोटो : UTTER KASHI
सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत शुक्रवार को छात्रों के लिए ग्रीन फिल्म मेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दूरदर्शन के अवार्ड विनिंग फिल्म मेकर अनूप खजूरिया ने छात्रों को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर लघु फिल्म बनाने की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के जरिए भी पर्यावरण संबंधी ज्वलंत मुद्दों पर लघु फिल्म बनाकर नीति निर्माताओं को उसका संज्ञान लेने के लिए बाध्य किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में फिल्म मेकर खजूरिया ने कहा कि फिल्में जनसंचार का सबसे सशक्त माध्यम हैं, जिसमें सूचना के साथ लोगों के विचार व भावों को भी पर्दे पर उतारा जा सकता है। इस अवसर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने फिल्म मेकर खजूरिया को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर सीएमएस वातारण की डीजी पीएन वासंती, राइंका गंगोरी के प्रभारी प्रधानाचार्य राजपाल पंवार, संतोष सकलानी, कलमेश गुरुरानी, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed