फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   tamatar crop save in carbedazim

कार्बेंडाजिम से बचेगी टमाटर की फसल

Mon, 13 Jul 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 13 Jul 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने बीमारी की चपेट में आई टमाटर की फसल बचाने की कसरत शुरू कर दी है। विभाग ने फंगस विल्ट बीमारी को नियंत्रित करने के लिए किसानों को पौधों की जड़ पर कार्बेंडाजिम दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले की गंगा एवं यमुना घाटी में टमाटर की फसल का खूब उत्पादन होता है। यहां किसान हर सीजन में लाखों रुपये की फसल का उत्पादन करते हैं। इस बार भी टमाटर की फसल लगभग तैयार हो चुकी थी। काश्तकार अब फसल को मंडियों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अचानक फसल बीमारी की चपेट में आ गई। अमर उजाला ने 9 जुलाई के अंक में किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए उद्यान विभाग ने रानीचौरी प्रयोगशाला में बीमारी का परीक्षण कराया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जांच में टमाटर की फसल पर फ्यूजेरियम आक्सीपोरियम नामक फंगस का प्रकोप पाया गया। फंगस विल्ट नामक इस रोग को कार्बेंडाजिम दवा से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने काश्तकारों को टमाटर की पौध की जड़ पर कार्बेंडाजिम का छिड़काव करने की सलाह दी। साथ ही बीमारी से प्रभावित पौधों को खोदकर नहीं निकालने तथा सिंचाई ऊंचाई से नीचे की ओर नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed