फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Survey will be done to settle Jadung and Nelang villages

जादुंग और नेलांग गांव को बसाने के लिए होगा सर्वे

Fri, 25 Mar 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Survey will be done to settle Jadung and Nelang villages
उत्तरकाशी में सीमांत जादुंग व नेलांग गांव को दोबारा बसाने के लिए बैठक लेते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
भारत-चीन सीमा से लगे जादुंग और नेलांग गांवों को दोबारा बसाने के लिए संयुक्त सर्वे किया गया। इसमें विस्थापित ग्रामीणों की भूमि के चिह्निकरण के साथ व्यावसायिक गतिविधियों की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। इस सर्वे में विस्थापित ग्रामीणों के साथ सेना, आईटीबीपी और संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारत-चीन युद्ध 1962 के दौरान विस्थापित जादुंग और नेलांग गांव को दोबारा बसाने के लिए बैठक बुलाई। इसमें विस्थापित ग्रामीणों, सेना, आईटीबीपी, राजस्व, वन, उद्यान, पशुपालन, लोनिवि, ऊर्जा निगम के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने जादुंग व नेलांग में दोबारा बसने की इच्छा जताई। डीएम ने ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि 28-29 मार्च को जादुंग और अप्रैल में नेलांग गांव का संयुक्त सर्वे किया जाएगा। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय, एसपी प्रदीप राय, सेनानी 35वीं वाहिनी अशोक बिष्ट, सेना के मेजर भारत यादव, मेजर हसन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed