फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Support sought from students and teachers against Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ छात्रों व शिक्षकों से मांगा समर्थन

Sun, 05 Sep 2021 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Support sought from students and teachers against Devasthanam Board
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रबंध समिति ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें पहुंचे श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने देव आशीर्वाद यात्रा के तहत छात्रों को देवस्थानम बोर्ड व एक्ट की जानकारी देकर इसके खिलाफ जारी आंदोलन में विद्यार्थियों, शिक्षकों से समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि चारों धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ सनातन धर्म के स्तंभ हैं, लेकिन सरकार द्वारा धामों को हड़पने के लिए देवस्थानम बोर्ड व एक्ट जैसा काला कानून लेकर आई है। उन्होंने धामों, मठों, मंदिरों व संस्कृत विद्यालयों को बचाने के लिए जन सहयोग की अपील की। समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक अनिल बहुगुणा, डा. द्वारिका प्रसाद नौटियाल, लवलेश दूबे, भगवती प्रसाद उनियाल, अरविंद उनियाल, जगदीश उनियाल, कात्यायिनी रतूड़ी, अभिषेक नौटियाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देंवेंद्र दत्त पैन्यूली, प्रबंधक राधेश्याम खंडूड़ी, प्रधानाचार्य रामानंद बनूणी, अंजली व्यास, सचेंद्र राठौर, पद्म सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम में क्रमिक अनशन जारी
उत्तरकाशी। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। रविवार को गंगोत्री धाम के प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों का क्रमिक अनशन 67वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर राकेश सेमवाल, रवि सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, अशोक सेमवाल, सूर्या सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, अजय सेमवाल, ज्योति शरण, प्रवीण, रवि सेमवाल, राजीव सेमवाल, वीरेंद्र सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल, सुधांशू सेमवाल, अनूप सेमवाल, अनूप सेमवाल, प्रभाती सेमवाल, कामेश्वर, कृष्णानन्द, विमल सेमवाल, दिनेश सेमवाल, सुरेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed