फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sub-district hospitals remained limited to announcements

Uttarkashi News: घोषणाओं तक सिमट कर रह गए उप जिला चिकित्सालय

Mon, 12 Feb 2024 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sub-district hospitals remained limited to announcements
उच्चीकरण को लेकर वर्षों बाद भी नहीं हो पाई कार्रवाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में यमुनाघाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी के उच्चीकरण को लेकर वर्षों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। सरकार की ओर से इन दोनों अस्पतालों को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने की योजना थी, लेकिन घोषणाओं तक सिमट कर रह गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी की बात करें तो यह चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सहित तहसील मुख्यालय का मुख्य अस्पताल है, लेकिन इसके उच्चीकरण की अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अस्पताल पर करीब 60 गांवों के साथ चारधाम यात्रा के दौरान यात्री निर्भर रहते हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल में चार से पांच बेड से ऊपर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इसको चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण से पीएचसी भटवाड़ी को केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय बनाने की योजना तो तैयार की, लेकिन योजना के तहत अभी तक को भी प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पाई है। वहीं तीन वर्ष पूर्व सीएचसी पुरोला को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने के लिए तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चीकरण तो छोड़िए अस्पताल में नियमानुसार पूरे 30 बेड भी नहीं है। अस्पताल पर मोरी, पुरोला सहित सर बडियार क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग निर्भर हैं। इस स्थिति से अंदेशा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मात्र दावे ही करती है, जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है।
उप जिला चिकित्सालय का इंतजार चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव पर होने के बावजूद आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान भी सीएचसी चिन्यालीसौड़ की भूमिका अहम रही थी।


पुरोला में अस्पताल के पास उप जिला चिकित्सालय के लिए भूमि उपलब्ध है। वहां पर स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से जल्द ही संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। वहीं भटवाड़ी में भी अस्पताल भवन के निर्माण के लिए भूमि तलाशी जा रही है।
- डॉ. आरसी आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed