{"_id":"683b098b0db027539906a248","slug":"students-were-given-information-about-the-ill-effects-of-drug-abuse-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-112894-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्राओं को दी गई नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्राओं को दी गई नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी
Sat, 31 May 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 31 May 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी/मोरी। विश्व तंबाकू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं राजकीय महा विद्यालय मोरी में गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्वनाथ स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने किया। उन्होंने छात्राओं को तंबाकू के दुष्परिणाम एवं कोटपा अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। प्राचार्य जगदीश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि नशा मुक्त करने के लिए युवाओं को आगे आकर उत्साह से भाग लेना चाहिए। आचार्य अनिल बहुगुणा ने सभी छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की। काउंसलर शशि बाला ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में सिविल जज श्वेता राणा चौहान ने कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उधर, राजकीय महा विद्यालय मोरी में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर चतर सिंह, व्यापारी लाल, भागीरथी राणा आदि मौजूद रहे। संवाद