धनवन्तरी पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। विद्यालय के निदेशक युद्धवीर तोमर ने बताया कि स्कूल को इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से बारहवीं कक्षा की मान्यता मिल गई है। वर्ष 2010 से संचालित इस विद्यालय से दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन अब मान्यता मिलने पर यहां इंटरमीडिएट की तक पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमृत मिंज, किरन तोमर, सकलचंद रावत, डा. विरेंद्र चंद, प्रमोद रावत, विजयपाल रावत, गणेश डिमरी, अर्जुन रावत, रीना चंद, अमिता नौटियाल, कुसुम रावत आदि मौजूद रहे।

नौगांव के धन्वन्तरी पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का निरीक्षण करते अतिथ?- फोटो : UTTER KASHI