फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students gave suggestions for Ganga conservation

गंगा संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं ने दिए सुझाव

Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Students gave suggestions for Ganga conservation
पिट्स बीएड कॉलेज में गंगा विश्व धरोहर घोषित हो विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने गंगा संरक्षण के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर गंगा क्लब का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित संगोष्ठी में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि गंगा भारत की पुरातन संस्कृति की वाहक है। हमें इसे प्रदूषित होने से रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास करना होगा ताकि गंगा में विद्यमान असंख्य जलीय जीवों को विलुप्त होने से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमों व ठोस रणनीति तैयार करके इसकी सहायक जल धाराओं को भी पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि हिमपुत्री गंगा का जल हिमालय की जड़ी-बूटियों से समृद्ध होकर देश के 45 करोड़ लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करता है। बीएड के प्रशिक्षु अध्यापक आजाद डिमरी ने कहा कि गंगा को विश्व धरोहर घोषित करने के लिए संकल्प लेते हैं कि हम गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने में अपना सहयोग देंगे व गंगा को प्राणी समान मानकर इसकी रक्षा करेंगे।
विज्ञापन

वहीं प्रशिक्षु अध्यापक अतुल भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं सजाते संवारते हैं उसी प्रकार गंगा की पवित्रता के लिए विशेष ध्यान रखेंगे क्योंकि गंगा मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुई है। गंगा विश्व धरोहर मंच के सदस्य सुदीप रावत ने गंगा के पारिस्थितिकीय महत्व पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गंगा क्लब का गठन भी किया गया। इस मौके पर कॉलेज व्यवस्थापक विष्णु नौटियाल, प्रशिक्षु अध्यापक पंकज, अंकित, विवेक, रंजित, काजल, लक्ष्मी और अंजलि ने गंगा संरक्षण के लिए लघु शोधपत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed