फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   strike of registered workers from today

पंजीकृत श्रमिकों का क्रमिक अनशन आज से

Fri, 03 Sep 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
strike of registered workers from today
कौशल विकास योजना के तहत मानदेय व अनुदान समेत आठ सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर पंजीकृत श्रमिकों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगों का निस्तारण न होने पर शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में भारत मजदूर संगठन के अध्यक्ष बृजपाल ने कहा कि वह जिला कलक्ट्रेट में 23 अगस्त से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने श्रमिकों को मिलने वाले विवाह अनुदान को 25 हजार से 1 लाख रुपये करने, ऑफलाइन पंजीकरण करने, कोविड प्रभावित श्रमिकों को आर्थिक सहायता जैसे खाद्यान्न व टूल किट देने, कई माह से रिक्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर नियुक्ति करने, श्रमिकों की मृत्यु पर अनुदान राशि 3.10 लाख रुपये करने, कौशल विकास योजना में प्रशिक्षित श्रमिकों को मानदेय व अनुदान देने, श्रमिकों के बच्चों को पीआरडी के माध्यम से सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों में नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि क्रमिक अनशन पर प्रतिदिन दो-दो श्रमिक भाग लेंगे। धरने में महामंत्री सुनीता, स्वराजी, सुंदर भंडारी, यशपाल आनंद, रमेश लाल, मुकेश लाल, दिनेश डंगवाल, लखमा, अनिल, विनीता, रामप्यारी, विनीता, गंगी देवी, माथा देवी, प्रमिला, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed