{"_id":"49276f3d5795279bf624f36a8c67df40","slug":"strike-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहीं खुलने देंगे बीयर की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुलने देंगे बीयर की दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातली गांव में गंगोत्री हाईवे के किनारे खोली गई बीयर की दुकान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को गांव की महिलाओं ने हाईवे पर चक्काजाम कर शीघ्र बीयर की दुकान हटाने की मांग की। एसडीएम की ओर से एक हफ्ते के भीतर दुकान हटवाने के लिखित आश्वासन के बाद ही जाम खुल पाया। महिलाओं ने आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने पर एक हफ्ते बाद पुन: हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मातली के ग्रामीण पहले ही दोबाटा बाजार में अवैध शराब के प्रचलन से परेशान थे। मांग करने पर भी इसके खिलाफ तो कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि बीते माह आबकारी नीति के तहत यहां गंगोत्री हाईवे के किनारे बीयर की दुकान और खोल दी गई।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने पर गांव की महिलाओं ने विरोध शुरू किया। बीते एक माह से धरना-प्रदर्शन और प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो बुधवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं और सुबह दस बजे से गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
हाईवे जाम होने से दोनों ओर यात्री वाहनों की कतारें लग गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम डुंडा विजयनाथ शुक्ल साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र दुकान अन्यत्र शिफ्ट कराने का लिखित आश्वासन दिया, जिस पर महिलाएं शांत हुई और जाम खोल दिया।
महिलाओं ने एक हफ्ते के भीतर आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। जाम लगाने वालों में ग्राम प्रधान चंद्रकला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री देवी, रामप्यारी, अतरा देवी, गीता, ज्ञानमाला, पलमा देवी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।