फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Strike continues for the demand of Rawin district

रवाईं जिले की मांग को लेकर धरना जारी

Mon, 05 Apr 2021 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Strike continues for the demand of Rawin district
वाईं को पृथक जिला बनाने की मांग पर पुरोला में धरने पर डटे स्थानीय लोग। - फोटो : UTTER KASHI
रवाईं को अलग जनपद बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। रवाईं जिला संघर्ष समिति के बैनरतले जिले की मांग पर चल रहा धरना आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल को तहसील से हटाकर पूर्व मंत्री स्व. बरफिया लाल जुवांठा स्मारक पर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विषम भौगोलिक स्थितियों के चलते जिले की आधी आबादी वाली रवाईं घाटी को अलग जिला बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है। वर्ष 2010 में तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुनोत्री जिले की घोषणा की थी। बाद में इस घोषणा को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रवाईं को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर बीते एक अप्रैल को रवाईं जिला संघर्ष समिति ने तहसील मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन के साथ बेमियादी धरना आंदोलन शुरू किया था। सोमवार को पांचवें दिन भी धरना आंदोलन जारी रहा। धरना देने वालों में प्रकाश डबराल, अजय भारती, धर्मवीर जयाड़ा, गजेंद्र, रविंद्र लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed