{"_id":"022bcd2723057cacfb362bb5fd0dd022","slug":"stike-of-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Tue, 05 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड वेतन संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग पर कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय की ओर से मार्च 2013 में जारी आदेश के बावजूद अभी तक ग्रेड वेतन संबंधी शासनादेश जारी नहीं होने से कोषागार कर्मचारियों में रोष है। बीते 23 दिसंबर से कोषागार कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं। मंगलवार को भी हड़ताली कर्मचारियों ने कोषागार के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल राणा, संयुक्त कर्मचारी संगठन के द्वारिका प्रसाद नौटियाल, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अजय रावत आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर किशोरी भट्ट, जीसी रमोला, धनपाल नेगी, शिव कुमार, चंद्रमुखी, धर्मेंद्र शाह, डीएस राणा, नवीन नौटियाल, विजेंद्र राज, जगदंबा प्रसाद, राजेश रावत, विरेंद्र सेमवाल, विशालमणी भट्ट, सुनील असवाल आदि मौजूद रहे।