फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   State agitators protest in Collectorate

कलक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
State agitators protest in Collectorate
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में एक समान पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : UTTER KASHI
एक समान पेंशन समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारियों ने दो अक्तूबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण चिह्नित आंदोलनकारी मंच के बैनरतले बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी बस अड्डे के पास एकजुट हुए, जो जुलूस की शक्ल में ढोल-दमाऊं और रणसिंघे के साथ नारेेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। मंच की प्रदेश महासचिव बीरा भंडारी ने कहा कि वह लंबे समय से सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन, दस प्रतिशत आरक्षण, जनपद पौड़ी के 139 चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन व आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को उपनल व आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह रावत, विजयपाल राणा, जगदीश प्रसाद भट्ट, धमेंद्र रावत, जयवीर सिंह रांगड़, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र भट्ट, पुलम सिंह पंवार, हरीश रावत, सतपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed