फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Staged by children idgaah

बच्चों की ने किया ईदगाह का मंचन

Mon, 06 Jun 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 06 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Staged by children idgaah
मंचन - फोटो : amarujala

नाट्य एवं सांस्कृतिक संस्था कला दर्पण की ओर से आयोजित उलार कार्यशाला प्रशस्तिपत्र वितरण के साथ संपन्न हो गई। बीते एक हफ्ते से कीर्ति इंटर कालेज में चल रही कार्यशाला में बच्चों को रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों के गुर सिखाए गए।

विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष सुभाष रावत ने सुनो कहानी कार्यक्रम के तहत बच्चों को कोरियाई कहानी लक्कड़हारा, सात परियां और सिमचौंग सुनाई। फिल्म स्क्रीनिंग के तहत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली फिल्म दिल्ली सफारी दिखाई गई।
विज्ञापन


इस फिल्म पर चर्चा कर बच्चों ने पर्यावरण के महत्व को समझा और संरक्षण का संकल्प लिया। समापन पर बच्चों ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह का मंचन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन रावत ने बच्चों को प्रशस्तिपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के सचिव प्रमोद पैन्यूली ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के दौरान संस्था की ओर से कार्यशाला कर बच्चों की सृजनशीलता और व्यक्तित्व विकास का प्रयास किया जाता है। कार्यशाला में मदनमोहन बिजल्वाण, दिनेश भट्ट, सुरक्षा रावत, डा. अजीत पंवार, सुधा रावत, सुरेंद्र बलोदी, राजीव तलवाड़, केसी कुड़ियाल आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed