{"_id":"2be50d4c7224f3e4d3d0f17c8e5688b2","slug":"spirit-of-india-ganga-was-shooting-series-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारत की आत्मा गंगा’ धारावाहिक की शूटिंग हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारत की आत्मा गंगा’ धारावाहिक की शूटिंग हुई पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भारत की आत्मा गंगा’ धारावाहिक की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा के साथ कलाकारों के दल ने सुक्की, झाला धराली, हर्षिल और मुखबा में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों के दृश्यों का फिल्मांकन किया। धारावाहिक में दिया मिर्जा को बर्फबारी के बीच बाइक में लिफ्ट देने का दृश्य भी फिल्माया गया है।
शूटिंग के लिए पहुंचे दल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, असी गंगा, तेखला में शूटिंग पूरी करने के बाद मनेरी, डाबराणी, सुक्की, झाला, धराली, हर्षिल की वादियों और मुखबा गांव में बर्फबारी के बीच स्थानीय जनजीवन एवं साहसिक पर्यटन की गतिविधियों के दृश्य फिल्माए।
गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के जनजीवन, जलक्रीड़ा, पर्वतारोहण जैसे साहसिक पर्यटन आदि का फिल्मांकन किया गया। बर्फबारी के बीच पैदल चलने और कोट बंगला निवासी विंटर बाइकिंग संचालक उपेंद्र सजवाण द्वारा दिया मिर्जा को बाइक में दो किमी तक लिफ्ट देने का दृश्य भी फिल्माया गया।
विज्ञापन
प्रोडक्शन से जुड़े शिव दयाल कबूल ने बताया कि धारावाहिक फरवरी में लांच होगा। शूटिंग के लिए गंगोत्री घाटी में जितनी जगह तलाशी गई थी, उन सभी जगहों पर शूटिंग पूरी हो चुकी है।
अब शूटिंग के कुछ अन्य दृश्य देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में फिल्माए जाएंगे। गंगोत्री घाटी में शूटिंग पूरी होने के बाद उत्तरकाशी में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, दीपेंद्र पंवार, रवि नेगी, विजयपाल मखलोगा व शैैलेंद्र मटूड़ा ने फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।