फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Speedup recovery by taking action against defaulters: DM

बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर वसूली में लाएं तेजी : डीएम

Mon, 12 Sep 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने व्यापार कर सहित बिजली, बैंक, मोटर वाहन आदि के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी तहसील और घौंतरी उपतहसील में मानक अनुरूप वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Speedup recovery by taking action against defaulters: DM

विस्तार

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने व्यापार कर सहित बिजली, बैंक, मोटर वाहन आदि के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी तहसील और घौंतरी उपतहसील में मानक अनुरूप वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक रूहेला ने राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए कहा। डीएम ने तहसील मोरी में आवासीय भवन एवं तहसील चिन्यालीसौड़ नवनिर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही लंबित तीन पेंशन प्रकरणों को संबंधित एसडीएम को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, बड़कोट देवानंद शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed