{"_id":"580656384f1c1b726b703a83","slug":"social-media-can-speak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से रख सकते अपनी बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से रख सकते अपनी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंपावरमेंट फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से सोशल मीडिया से सशक्तिकरण विषय पर जिला सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में एडीएम अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए आज हर व्यक्ति अपनी बात कई लोगों से शेयर कर सकता है। इसके अलावा आसानी से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा कि करीब सभी राजकीय कार्य ऑन लाइन हो गए हैं।
विज्ञापन
डिजिटलाइजेशन होने से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनी है। रवि गुरिया नेे फाउंडेशन के उद्देश्य बताए। आज फेसबुक, ट्विटर साइट से जुड़कर लोग अपनी बात व कार्यों को कई लोगों से शेयर कर सकते हैं। कहा कि यह कार्य जितना आसान है, उसमें उतनी ज्यादा सिक्योरिटी और प्राइवेसी का ध्यान भी रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर फाउंडेशन की आंचल मित्तल, एसडीएम सौरभ असवाल, ईई लोनिवि अशोक कुमार, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह, अजय पुरी, शैलेंद्र मटूड़ा आदि उपस्थित थे।