फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snowfall Continues for a Second Day at Yamunotri Dham; Pilgrimage Preparations Thwarted

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर फिरा पानी

Thu, 09 Apr 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Snowfall Continues for a Second Day at Yamunotri Dham; Pilgrimage Preparations Thwarted
समय पर काम शुरू न करने से तीर्थपुरोहितों में रोष
विज्ञापन

मौसम साफ होने पर विभागों से तेजी के साथ कार्याें को पूरा करने की मांग
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी से यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते धाम सहित पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य फिर से बाधित हो गए हैं। यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आगे मौसम साफ होने पर विभागों से तेजी के साथ कार्याें को पूरा करने की मांग की है।
बीते बुधवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास चोटियों और पैदल मार्ग पर जमकर बर्फ गिरी। वहीं बृहस्पतिवार को भी सुबह से मौसम हालांकि साफ रहा लेकिन दोपहर बाद फिर से बर्फबारी होने से निर्माण कार्यों में खलल पड़ा है। धाम में बर्फबारी के कारण वहां पर सिंचाई विभाग की ओर से चल रहे चेजिंग रूम, रसोई घर, अस्थायी पुलिया निर्माण आदि कार्य बाधित हैं।
विज्ञापन

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी बर्फबारी के कारण सुधारीकरण केे काम नहीं हो पाए। यात्रा से पहले मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण यात्रा तैयारियों पर व्यापक असर पड़ा है। तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, गौरव उनियाल और प्रदीप उनियाल ने बताया कि ज्यादा बर्फबारी के चलते कार्यस्थलों पर काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी के कारण लगातार कार्य प्रभावित होने से यात्रा शुरू होने पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने की चिंता बनी है। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद मौसम फिर से खराब होने से बर्फबारी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने तय समय पर काम शुरू किए होते तो अब तक तैयारियां काफी हद तक चाक चौबंद हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed