फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snow covered Dodital track buzzing with tourists

Uttarkashi News: बर्फ से ढका डोडीताल ट्रैक पर्यटकों से गुलजार

Fri, 09 Feb 2024 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Snow covered Dodital track buzzing with tourists
उत्तरकाशी के डोडीताल ट्रैक पर जाते पर्यटक। स्रोत जागरूक पाठक
बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पहुंचने लगे ट्रैकर्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बीते सप्ताह जनपद में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पर्यटक बर्फ से पटे ट्रैकों का रुख करने लगे हैं। समुद्रतल से करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल इन दिनों ट्रैकर्स से गुलजार है। देश के विभिन्न प्रदेशों से ट्रैकर्स डोडीताल का रुख कर रहे हैं।
भारत होम स्टे के संचालक और ट्रैकिंग व्यवसायी राजेश पंवार ने बताया कि डोडीताल ट्रैक पर इस समय करीब तीन से चार फीट बर्फ है। बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही तमिलनाडु के पांच ट्रैकर्स डोडीताल पहुंचे, जिन्होंने डोडीताल के 16 किमी के बर्फीले ट्रैक पर दो दिन ट्रैकिंग कर बर्फ का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

तमिलनाडु के ट्रैकर्स अनुश्री और दिव्या का कहना है कि वे पहली बार उत्तर भारत के किसी ट्रैक पर आए हैं। डोडीताल ट्रैक की जानकारी उन्हें ऑनलाइन मिली थी। डोडीताल में दो दिवसीय ट्रैक जीवन का एक अलग ही अनुभव है। ट्रैक पर बर्फ से लदे हुए पेड़ इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं। पर्यटकों ने अगोड़ा गांव में भारत होम स्टे में स्थानीय व्यंजनों का भी स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगोड़ा गांव के प्रधान मुकेश पंवार का कहना है कि डोडीताल ट्रैक के लिए लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग आ रही है। उनके गांव और केलशू क्षेत्र के कई युवा ट्रैकिंग व्यवसाय से जुड़े हैं। डोडीताल ट्रैक पर पर्यटकों और ट्रैकर्स का आकर्षण स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

उत्तरकाशी के डोडीताल ट्रैक पर जाते पर्यटक। स्रोत जागरूक पाठक

उत्तरकाशी के डोडीताल ट्रैक पर जाते पर्यटक। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed