{"_id":"683c53e561e93a1f22012c19","slug":"small-parking-lots-should-be-built-on-gangotri-highway-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-112904-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर बनाई जाए छोटी-छोटी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर बनाई जाए छोटी-छोटी पार्किंग
Sun, 01 Jun 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक की निर्वतमान प्रमुख विनीता रावत ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने गंगोत्री हाईवे पर चड़ैती, नेताला भटवाड़ी भूक्की, संगलाई, मल्ला, लाटा, सेंज सहित अन्य स्थानों पर छोटी-छोटी पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित करने की मांग की।
डीएम से मुलाकात में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान ऑलवेदर सड़क का होना जरूरी है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन और आपातकालीन सेवाएं आसान हो सके। साथ ही मानसून और चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए चड़ैती, नेताला, भटवाड़ी, भूक्की, संगलाई मल्ला लाटा, सेंज, गंगनानी, मानपुर, अलेथ, चौरंगी, धोंतरी सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर छोटी पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित करने की मांग की, जिससे इन स्थानों में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने की भी मांग की। इस दौरान डीएम ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। संवाद