फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sluggish showing in the inaccessible accessible agile administration

सुगम में चुस्त तो दुर्गम में सुस्त दिखा प्रशासन

Wed, 15 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 15 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था का दावा किया था। सुगम में तो प्रशासन चुस्त दिखा, लेकिन दुर्गम में प्रशासनिक अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण कई बुजुर्ग स्वयं मतदेय केंद्रों तक पहुंचे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए डंडी-कंडी के साथ कर्मचारियों और स्वयंसेविकों की तैनाती की थी, लेकिन सिर्फ सुगम स्थलों में ही प्रशासनिक अधिकारी चुस्त दिखे।
विज्ञापन


दुर्गम में कई असमर्थ व बुजुर्ग लोग मतदेय स्थल तक ले जाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण वोट नहीं दे पाए। पुरोला विधानसभा के नौगांव ब्लॉक में मंजियाली गांव की 103 वर्षीय रत्ना देवी मतदान स्थल दूर होने से वोट नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागसु पोलिंग बूथ पर 83 वर्षीय रामचंद्र असवाल, ढुंगी गांव के प्राथमिक विद्यालय बूथ पर 87 वर्षीय प्रेम सिंह परमार को भी बूथ तक लाने वाला कोई कर्मचारी व स्वयंसेवी नहीं मिला। 50 वर्षीय कन्हैया लाल गुर्साइं लकवा से ग्रसित हैं, जिससे वे चल नहीं सकते हैं। वह गांव के किसी व्यक्ति के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे।


उनके लिए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। हालांकि सुगम में प्रशासनिक अधिकारी चुस्त दिखाई दिए। वे दिव्यांगों को मतदेय स्थल तक वोट देने के लिए लाए। दिव्यांग सोहन लाल को ज्ञानसू से, प्रमोद को तांबाखानी से और सोहन लाल को ज्ञानसू से प्रशासनिक अधिकारी स्वयं राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए मतदेय केंद्र तक लाए। इसी प्रकार तिलोथ में दिव्यांग निशांत बहुगुणा को सरस्वती विद्या मंदिर तिलोथ में और दिव्यांग दिनेश चंद को प्राथमिक विद्यालय लदाड़ी में वोट देने लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed