{"_id":"57d2e45b4f1c1b5d78317d36","slug":"silk-flower-show-is-the-center-of-attraction-at-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलुकू मेले में पुष्प प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलुकू मेले में पुष्प प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
fair
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दायारा के प्रमुख पड़ाव रैथल गांव में सेलुकू मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक विजयपाल सजवाण ने सेलुकू मेले को विकास मेले का स्वरूप देने की बात कही।
विज्ञापन
बीते वर्षों की भांति इस बार भी रैथल गांव में सेलुकू मेले का आयोजन किया गया। बुग्यालों से चुनकर लाए गए ब्रह्मकमल आदि फूलों से ग्रामीणों ने मंदिर परिसर को सजाया। मेले का उद्घाटन करते हुए विधायक सजवाण ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है।
विज्ञापन
इन्हें संरक्षित रखने के लिए सरकार इन मेलों को विकास मेले का स्वरूप देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दयारा बुग्याल पर्यटन से जोड़ने व सीएम से जीआईसी भटवाड़ी को मॉडल स्कूल बनाने की बात की। इस मौके पर उन्होंने स्व. चंदन सिंह राणा की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
मेले के दौरान यमुनाघाटी के 12 गांव के आराध्य समेश्वर देवता, द्वारी गांव के कंडार देवता की डोली के साथ रांसो नृत्य कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। मंदिर परिसर में लगी पुष्प प्रदर्शनी में प्रकृति के विविध रंग और जैव विविधता नजर आई।
इस मौके पर प्रमुख चंदन पंवार, दयारा पर्यटन उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज राणा, डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसपी ददनपाल, सीडीओ उदय सिंह राणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, घनानंद नौटियाल, गोविंद सजवाण, राजकेंद्र, श्याम देवी, सत्येश्वर रतोड़ी, सुदर्शन चौहान, यश्वीर राणा आदि मौजूद थे।