फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   SI Vinod and Constable Mamlesh, who saved the lives of DM and SP, will get the Survival Medal

डीएम और एसपी की जान बचाने वाले एसआई विनोद व कांस्टेबल ममलेश को मिलेगा जीवन रक्षा पदक

Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
SI Vinod and Constable Mamlesh, who saved the lives of DM and SP, will get the Survival Medal
जीवन रक्षा पदक के लिए चयनित उत्तरकाशी के पुलिस उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री हाईवे के ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के बीच जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की जान बचाने वाले जांबाज पुलिस उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल एवं वाहन चालक कांस्टेबल ममलेश सिंह को राष्ट्रपति के द्वारा जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की घोषणा से जनपदवासियों में हर्ष है। संभवत: इन जांबाजों को स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

17 जुलाई 2018 को उत्तरकाशी के डीएम डा. आशीष चौहान एवं तत्कालीन एसपी ददनपाल यमुनोत्री धाम क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उत्तरकाशी लौट रहे थे। इसी दौरान ओजरी डबरकोट में भूस्खलन हो रहा था। तब दोनों अधिकारियों ने थानाध्यक्ष बड़कोट के सरकारी वाहन में बैठ कर इस हिस्से को पार करने का निर्णय लिया। इसी समय पहाड़ी से पत्थर वाहन की छत पर आ गिरा, जिससे एसपी घायल हो गए। तब इसी वाहन में सवार एसओ विनोद थपलियाल एवं चालक कांस्टेबल ममलेश सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दोनों आला अधिकारियों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया और घायल एसपी को बड़कोट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि इस साहसिक कृत्य को देखते हुए पुलिस ने इन दोनों के नाम जीवन रक्षा पदक के लिए भेजे थे। बीते रोज इन दोनों को राष्ट्रपति के हाथों जीवन रक्षा पदक मिलने की आधिकारिक घोषणा पुलिस हेडक्वाटर को प्राप्त हुई है। डीएम डा. आशीष चौहान ने भी इन दोनों के साहस की सराहना करते हुए इस घोषणा पर हर्ष जताया है।

जीवन रक्षा पद के लिए चयनित उत्तरकाशी के पुलिस कांस्टेबल ममलेश सिंह।

जीवन रक्षा पद के लिए चयनित उत्तरकाशी के पुलिस कांस्टेबल ममलेश सिंह।- फोटो : UTTER KASHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed