फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Shri Ramkatha and Maharudra Yagya from today for freedom from corona epidemic

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए श्री रामकथा एवं महारुद्र यज्ञ आज से

Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shri Ramkatha and Maharudra Yagya from today for freedom from corona epidemic
वैश्विक कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए जिला मुख्यालय में शनिवार (आज) से श्री रामकथा एवं हवनात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ होगा। नौ दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें उत्तराखंड के 121 से अधिक देवी-देवताओं की डोलियों व निशान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अष्टादश महापुराण एवं अति रुद्र महायज्ञ समिति ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष हरि सिंह राणा ने कहा कि संपूर्ण विश्व के कल्याण व शांति और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए 23 अप्रैल से 1 मई तक श्री राम कथा एवं हवनात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होने वाली कथा में राजस्थान जोथपुर के संत मुरलीधर महाराज कथा वक्ता होंगे। वहीं महारुद्र यज्ञ काशी विश्वनाथ मंदिर में होगा। महासचिव रामगोपाल पैन्यूली ने कहा कि आयोजन में बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वार्ता में संयोजक प्रेम सिंह पंवार, व्यवस्थापक घनानंद नौटियाल, उपाध्यक्ष विजय संतरी, नत्थी सिंह रावत, सीपी बहुगुणा, जीतवर सिंह नेगी, भूपेश कुड़ियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed