फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Showroom running in the name of service center

सर्विस सेंटर के नाम पर खुले गाड़ियों के शोरूम लगा रहे राजस्व को चूना

Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Showroom running in the name of service center
जिले में सर्विस सेंटर के नाम पर खुले गाड़ियों के शोरूम राजस्व को चूना लगा रहे हैं। यहां देहरादून से विभिन्न कंपनियों के दुपहिया व चौपहिया वाहनों को प्रदर्शनी के नाम पर लाकर बेचा जा रहा है। जबकि परिवहन विभाग के अनुसार पूरे जनपद में दुपहिया वाहनों का एक मात्र अधिकृत शोरूम है। इस संबंध में पूर्व में परिवहन विभाग से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नियमानुसार दुपहिया व चौपहिया वाहनों का शोरूम खोलने के लिए ट्रेड लाइसेंस होना जरूरी होता है लेकिन यहां सर्विस सेंटर के नाम पर ही शोरूम चलाए जा रहे हैं। ऐसे शोरूम जिला मुख्यालय से लेकर चिन्यालीसौड़, बड़कोट, नौगांव में संचालित हो रहे हैं। जो न केवल नई गाड़ियां बेच रहे हैं बल्कि गाड़ियों की बिक्री के बाद परिवहन विभाग में जमा होने वाला शुल्क भी जमा नहीं कर रहे हैं। इससे जहां सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है वहीं व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में अधिकृत शोरूम के प्रबंधक दिनेश सुयाल का कहना है कि इस संबंध में वह पिछले वर्ष परिवहन विभाग से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में दुपहिया वाहन का एक ही शोरूम अधिकृत है। अन्य ने दुपहिया या चौपहिया वाहन प्रदर्शनी के लिए रखे होंगे लेकिन यदि कोई वाहन बेच रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- पुरानी गाड़ियां तो बेची जा सकती है लेकिन नई गाड़ियां की बिक्री के लिए तो ट्रेड लाइसेंस होना आवश्यक है। उसी के बाद गाड़ियों की बिक्री की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed