फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Shopkeepers not ready to go to municipal shops

नगर पालिका की दुकानों में जाने को तैयार नहीं दुकानदार

Sat, 25 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers not ready to go to municipal shops
नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) की ज्ञानसू में बनकर तैयार दुकानों में दुकानदार जाने को तैयार नहीं है। पालिका प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग और कबाड़ी की दुकान चलाने वालों को शिफ्ट करने के लिए दुकानों का निर्माण कराया है, लेकिन नोटिस के बावजूद अब तक एक भी दुकानदार दुकानों में शिफ्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के ज्ञानसू वार्ड नंबर सात में सिंचाई कार्यालय के समीप लंबे विवाद के बाद पालिका की दुकानों का निर्माण पूरा हुआ है। यहां भूमि विवाद के चलते पालिका और जल विद्युत निगम आमने सामने आ गए थे। बाद में पालिका को निगम के विरोध के चलते यहां अस्थायी निर्माण करना पड़ा। वर्तमान समय में यहां पालिका की करीब 18 से अधिक दुकानें बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। जिसमें पालिका प्रशासन की योजना के मुताबिक गंगोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग और कबाड़ी की दुकानों को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए पालिका प्रशासन बाकायदा दुकानों का चिह्नीकरण पूरा होने की भी बात कह रहा है, लेकिन एक से दो बार नोटिस देने के बावजूद एक भी दुकानदार ने पालिका की नवनिर्मित दुकानों में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ईओ सुशील कुमार कुरील का कहना है कि एक से दो बार दुकानदारों को नोटिस दिया गया है, लेकिन कोई शिफ्ट नहीं हुआ है। दुकानदार शिफ्ट नहीं होते तो जिला प्रशासन को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed