फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Disaster-hit Mastadi neglected; commuting via dangerous route a compulsion.

Uttarkashi News: आपदा प्रभावित मस्ताड़ी की अनदेखी, खतरनाक रास्ते पर आवाजाही मजबूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Disaster-hit Mastadi neglected; commuting via dangerous route a compulsion.
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक का मस्ताड़ी गांव वर्षों से भूधंसाव की मार झेल रहा है, लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव को मुस्टिकसौड़ सड़क से जोड़ने वाला पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। यही रास्ता चारा चुगान के लिए पशुओं की आवाजाही का भी प्रमुख जरिया है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मस्ताड़ी के पूर्व प्रधान सत्यनारायण सेमवाल ने बताया कि भूधंसाव के कारण गांव में लगातार खतरा बढ़ रहा है और ग्रामीण लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद आपदा प्रभावित गांव तक पहुंचने वाला रास्ता तक सुरक्षित नहीं कराया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला योजना और आपदा मद से रास्ते के निर्माण के लिए बजट की मांग कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी गई, लेकिन रास्ते के लिए धन नहीं होने का हवाला दिया जाता रहा। हैरानी यह है कि जिला योजना में निजी प्रकृति की योजनाओं के लिए बजट उपलब्ध है, मगर आपदा प्रभावित ग्रामीणों की मूलभूत जरूरत पर प्रशासन हाथ खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने वर्षों पहले श्रमदान से पैदल और दोपहिया वाहनों की आवाजाही लायक रास्ता तैयार किया था। अब वही रास्ता बदहाल है और प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed