फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand intensifies for 200 units of free monthly electricity for those affected by the Tehri Dam.

Uttarkashi News: टिहरी बांध प्रभावितों को हर माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग तेज

Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand intensifies for 200 units of free monthly electricity for those affected by the Tehri Dam.
बड़कोट। टिहरी बांध के कारण विस्थापन और वर्षों से इसके प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभाव झेल रहे टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के लोगों के लिए अब बांध से पैदा होने वाली बिजली में सीधे हिस्सेदारी की मांग तेजी से उठने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने दोनों जिलों के घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह कम से कम 200 यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र बड़कोट के सामाजिक कार्यकर्ता अजय रावत, व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला समेत अन्य लोगों ने कहा कि टिहरी बांध से देश के बड़े हिस्से को बिजली मिल रही है, लेकिन परियोजना के लिए अपनी जमीन, गांव और पुश्तैनी घर छोड़ने वाले परिवार आज भी इसके प्रभावों से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रभावित जिलों के लोगों को बिजली के रूप में प्रत्यक्ष लाभ देना उनके त्याग का उचित सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग नई नहीं है। प्रभावित क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसे उठाते आ रहे हैं और इस मुद्दे पर कई बार आंदोलन भी हो चुके हैं। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भी पिछले साल लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने संसद में टिहरी और उत्तरकाशी के हजारों प्रभावित परिवारों की स्थिति का उल्लेख करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग रखी थी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की कि टिहरी और उत्तरकाशी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाए। उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय से भी वर्षों पुरानी इस मांग पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed