{"_id":"57fe58904f1c1be63c28e4f7","slug":"shivling-peak-climber-stranded-poland","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलिंग चोटी पर फंसे पोलैंड के पर्वतारोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवलिंग चोटी पर फंसे पोलैंड के पर्वतारोही
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमुख के पास शिवलिंग चोटी पर आरोहण के लिए गया पोलैंड का पांच सदस्यीय दल वहां फंस गया है। दल के फंसे होने की सूचना पर बुधवार को प्रशासन की ओर से वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
पोलैंड का पांच सदस्यीय दल विगत 22 सितंबर को गंगोत्री से तपोवन के लिए रवाना हुआ था। 24 सितंबर को यह दल गोमुख होते हुए पांच किमी आगे तपोवन पहुंचा। 25 सितंबर को दल ने शिवलिंग चोटी की चढ़ाई शुरू की थी। यह चोटी समुद्रतल से 6543 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन
तपोवन से छह किमी आगे दल ने अपना बेस कैंप बनाया और अभियान पर निकल पड़े। वन क्षेत्राधिकारी गंगोत्री नेशनल पार्क प्रताप पंवार ने बताया कि शिवलिंग हिमशिखर पर पोलैंड के पांच सदस्यीय दल के फंसे होने की सूचना पर वन विभाग और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम रवाना हो गई है। बुधवार को एक हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए शिवलिंग चोटी पर गया था, लेकिन हेलीकॉप्टर की वहां लैंडिंग नहीं हो सकी। टीम के मौके पर जाने से ही दल के फंसे होने की पुख्ता जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन