खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नगर क्षेत्र के व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस समेत उत्तम किस्म की सामग्री रखने के निर्देशों के साथ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत व्यापार करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक शारदा शर्मा ने भटवाड़ी डुंडा चिन्यालीसौड़ क्षेत्र का पदभार ग्रहण करने के बाद दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत लगभग एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नागणीसौड़ में एक दुकान से खाद्य तेल, मिर्च के सैंपल लिए गए। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि मेडिकल स्टोर में खाद्य से संबंधित कोई भी सामग्री बेचने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 का लाइसेंस लेना आवश्यक होगा। इस मौके पर व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद नौटियाल, बड़ेथी व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मेहरा, सुलीढांग अध्यक्ष दरमियान सिंह रावत, पीपलमंडी अध्यक्ष अमित सकलानी, राकेश रमोला, बासुदेव, जसवीर, उत्तम, यसवंत, योगेंद्र रमोला आदि मौजूद थे।