{"_id":"66965266c6cb5cdece0c7934","slug":"security-wall-worth-lakhs-could-not-last-even-six-months-uttarkashi-news-c-54-sdrn1041-107343-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छह माह भी नहीं टिक पाई लाखों की सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छह माह भी नहीं टिक पाई लाखों की सुरक्षा दीवार
Tue, 16 Jul 2024 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ज्ञानसू से मनेरा जाने वाले पैदल मार्ग पर सुरक्षा दीवार छह माह भी नहीं टिक पाई। बारिश में दीवार धंसती जा रही है, जिससे आपदा मद में लाखों की लागत से लगाई गई सुरक्षा दीवार की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में जानकारी लेकर जांच की जाएगी।
पिछले साल मानसून के दौरान ज्ञानसू से मनेरा जाने वाले पैदल मार्ग पर सुरक्षा दीवार ढह गई थी, जिसके बाद वहां इसी साल आपदा मद से लाखों की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया। दीवार निर्माण को छह माह का समय भी पूरा नहीं हुआ था कि हाल में हुई बारिश के बाद यह धंसती जा रही है। दीवार में लगाए गए पत्थर गिर रहे हैं।
मार्ग से प्रतिदिन मनेरा स्थित केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालय के छात्र व उनके परिजन आवाजाही करते हैं। ऐसे में सुरक्षा दीवार के धंसने से यहां गुणवत्ता के साथ विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, हादसे का भी खतरा बना हुआ है। इधर, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रजनीश सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित जेई से जानकारी लेकर जांच करवाई जाएगी।