फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   SE of Lonivi and 18 infected including five municipal employees

लोनिवि के एसई और पांच पालिकाकर्मियों समेत 18 संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
SE of Lonivi and 18 infected including five municipal employees
जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और पांच पालिकाकर्मी शामिल हैं। नगर पालिका बाड़ाहाट के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन पालिका ने कार्यालय सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता समेत नगर पालिका बाड़ाहाट के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। अब पालिका कार्यालय सैनिटाइज कर फिलहाल बंद कर दिया गया है। अब मंगलवार को कार्यालय खुलेगा। अन्य 12 लोग होम क्वारंटीन थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन करने और सैंपलिंग कराने में जुटा है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग और टिहरी में चार संक्रमित मिले
रुद्रप्रयाग/नई टिहरी। शनिवार को रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में दो-दो कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की 40 वर्षीय महिला 28 जुलाई को दिल्ली से अपने गांव पहुंची थी, जहां उसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। महिला के साथ आए अन्य छह लोग भी क्वारंटीन हैं, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दूसरी तरफ एक अन्य 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि दोनों लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं टिहरी जिले में शनिवार को दो नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल की दो नर्सें संक्रमित, 54 लोग आइसोलेट किए
कोटद्वार। बेस अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रही दो स्टाफ नर्सों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों को आइसोलेट कर दिया है। नर्सों के संपर्क में आए मरीज, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और उनके परिजनों सहित 54 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि बेस अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स हरिद्वार की रहने वाली है। वह 10 जुलाई को अपने घर गई थी और 15 जुलाई को ड्यूटी पर लौटी। 28 जुलाई को उसमें और उसके साथ काम कर रही एक अन्य स्टाफ नर्स में कोरोना के लक्षण मिले। दोनों के सैंपल ऋषिकेश एम्स भेजे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर भाबर क्षेत्र के मोटाढांक क्षेत्र में कर्नाटक से आए एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि 21 जुलाई को यह युवक कर्नाटक से निजी वाहन से मोटाढांक क्षेत्र स्थित अपने घर आया था। 28 जुलाई को सैंपल दिया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गोपेश्वर जिला अस्पताल में हो रही कोरोना सैंपलों की जांच
गोपेश्वर/पोखरी। जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी कोरोना सैंपल की जांच होने लगी है। अब जिले के कोरोना की जांच रिपोर्ट एक ही दिन में मिल जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गुमान सिंह राणा ने बताया कि अस्पताल की लैब में 400 से अधिक टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से दो पॉजिटिव निकले हैं। प्रतिदिन 25 लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, पोखरी में ब्लाक कांग्रेस कमेठी के पदाधिकारियों ने सीएचसी पोखरी में कोरोना टेस्ट किट उपलब्ध कराने की मांग की है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह, युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष संतोष चौधरी, सचिव सत्येंद्र नेगी, वीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती, सत्तू नेगी ने इस में डीएम को ज्ञापन भेजा। ब्यूरो/संवाद

187 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
गैरसैंण। चमोली जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए चिकित्सा विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को प्रावि ढांगा में कैंप लगाकर 87 ग्रामीणों के सैंपल लेकर श्रीनगर जांच के लिए भेजे। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. विकास ने कहा कि ग्राम पंचायत डुंग्री में सैंपलिंग पूरी हो गई है। दूसरी ओर घंडियाल गांव में भी करीब 100 लोगों के सैंपल लिए गए। रविवार को भी ग्रामीणों के सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस मौके पर डा. विकास, डा. राजेश गैड़ी, फार्मेसिस्ट राहुल पैन्यूली व कमलेश नौटियाल, लैब टेक्नीशियन, अनुसूया गौड़, महाबीर शाह, राकेश पल्लव, लक्ष्मी गैरोला, इरफान खान, सुरेंद्र पुंडीर, प्रधान लेखराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed