फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Scholarship scam computer center director arrested

छात्रवृत्ति घोटाले में कंप्यूटर सेंटर संचालक गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 01 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

मेवाड़ यूनिवर्सिटी चित्तौड़गढ़ में प्रवेश दर्शाकर अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में विजिलेंस ने शुक्रवार को पुरोला के कंप्यूटर संचालक अनिल राणा को गिरफ्तार कर लिया। राणा पर फर्जीवाडे़ के लिए छात्रों के कागजात तैयार करने का आरोप है।

विज्ञापन


विजिलेंस समाज कल्याण विभाग की भूमिका की भी जांच कर रही है। उधर अन्य आरोपियों की तलाश में कार्रवाई चलती रही।  

विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को नैनीताल और उत्तरकाशी में मेवाड़ यूनिवर्सिटी द्वारा बिना प्रवेश कराए अनुसूचित जाति के छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति हड़पने का सनसनीखेज खुलासा किया था।
विज्ञापन


आरोपी ललित नेगी को गिरफ्तार करने के साथ चेयरमैन और कारपोरेशन बैंक के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उत्तरकाशी जिले के 28 छात्र-छात्राओं के नाम से तीन लाख 64 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वसूली गई थी। हालांकि खाता सीज कर यह रकम बचा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़कोट में कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले अनिल राणा के तार भी इस नेटवर्क से जुड़े थे। विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि अनिल राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राणा बड़कोट में कंप्यूटर चलाता है।

आरोप है कि राणा छात्र-छात्राओं के फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सहयोग करता है। उन्हाेंने बताया कि टीम को मेवाड़ यूनिवर्सिटी जांच के लिए भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।


समाज कल्याण विभाग भी कर रहा पड़ताल
 जिला समाज कल्याण अधिकारी मदन लाल ने बताया कि बीते शैक्षिक सत्र में मेवाड़ यूनिवर्सिटी से उत्तरकाशी जिले के 162 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के आवेदन आए थे। इसमें से 28 के दस्तावेज सही पाए जाने पर संबंधित छात्र-छात्राओं के खातों में 3.64 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed