फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Saints bathe Ganges in Gangotri Dham

पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल छड़ी और संतों ने गंगोत्री धाम में किया गंगा स्नान

Wed, 16 Oct 2019 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Saints bathe Ganges in Gangotri Dham
गंगोत्री धाम में मां गंगा के जयकारे लगाते छड़ी यात्रा में पहुंचे साधु संत। - फोटो : UTTER KASHI
उत्तरकाशी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा बुधवार को गंगोत्री धाम पहुंची। यहां गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों, तीर्थपुरोहितों व स्थानीय व्यापारियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस बीच यात्रा में शामिल साधु संतों ने गंगा भागीरथी में स्नान किया। साथ ही पवित्र छड़ी का भी गंगा जल से स्नान कराया। इसके बाद सभी साधु संत पवित्र छड़ी के साथ मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की मूर्ति का अभिषेक करने के साथ ही विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के सहयोग से जूना अखाड़ा द्वारा निकाली जा रही राजकीय छड़ी यात्रा में करीब 80 से अधिक साधु संत शामिल हैं। हरिद्वार से आरंभ हुई यह धार्मिक यात्रा विगत 14 तारीख को यमुनोत्री धाम पहुंची थी। जहां दर्शन करने के बाद सभी साधु संत बीती रोज जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद बुधवार को यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। इस बीच गंगनानी, हर्षिल, मुखबा, धराली आदि पड़ावों में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। जबकि गंगोत्री धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व अन्य लोगों ने साधु संतों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा का नेतृत्व कर रहे महंत प्रेम गिरी ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए अपने प्राचीन धार्मिक स्थलों का संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि बुधवार को यात्रा भटवाड़ी में ही रात्रि विश्राम करेगी। जबकि 17 तारीख को कोटेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद यात्रा केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यहां से बदरीनाथ धाम सहित कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद यात्रा अंत: हरिद्वार पहुंचेगी। जहां विशेष पूजा अर्चना के बाद पवित्र छड़ी को मायादेवी मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती, धमेंद्र पुरी, धीरज गिरी, पुष्कर गिरी, इंद्रानंद सरस्वती, शिवदत्त गिरी, अजय पुरी आदि साधु संतों सहित तहसीलदार प्रेम सिंह रावत, गंगोत्री समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed