फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rope broken during flag hoisting, flag fell down

ध्वजारोहण के दौरान टूटी रस्सी, नीचे गिरा झंडा

Mon, 16 Aug 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rope broken during flag hoisting, flag fell down
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। झंडारोहण के दौरान रस्सी टूटने से झंडा नीचे गिर गया। प्रशासन का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांग गया है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान भारतीय ध्वज संहिता के शत प्रतिशत पालन के निर्देश दिए थे। लेकिन, जिलाधिकारी कार्यालय में ही मानकों का पालन नहीं हुआ। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के रस्सी खींचते ही वह टूट गई और झंडा जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने तुरंत झंडे को उठा लिया और झंडे के साथ पोल पर चढ़ गया। बाद में सीढ़ी की सहायता से कर्मचारी ने झंडे को पोल पर बांधा। इस घटना से डीएम कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। एडीएम उत्तरकाशी तीर्थ पाल सिंह ने बताया कि मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed