फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road will reach remote Kuthar village soon

दूरस्थ कुठार गांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क

Mon, 27 Jun 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Road will reach remote Kuthar village soon
यमुनोत्री धाम से लगे दूरस्थ कुठार गांव के ग्रामीणों को जल्द सड़क सुविधा मिलेगी। सोमवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने पौने आठ करोड़ की लागत से बनने वाली आठ किलोमीटर डाबरकोट कुठार मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

नौगांव विकासखंड के दूरस्थ कुठार गांव की आबादी करीब 500 है। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए अभी करीब पांच किमी की खड़ी चढ़ाई व जंगल का रास्ता पार करना पड़ता है। ग्रामीण पिछले दो दशकों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी ग्रामीणों ने इस संबंध में आवाज उठाई थी।
विज्ञापन

सोमवार को शिलान्यास समारोह में यमुनोत्री विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व तोक को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में है। जनता के सहयोग से सरकार के साथ मिलकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने सड़क निर्माण एजेंसी व कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed