फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road widening debris and boulders dumping in Yamuna river

यमुना नदी में डंप कर रहे सड़क चौड़ीकरण का मलबा व बोल्डर

Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Road widening debris and boulders dumping in Yamuna river
यमुना नदी में इस तरह डंप किया जा रहा सड़क कटिंग का मलबा। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण कार्य की आड़ में एनजीटी के नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। यहां खनेड़ापुल के निकट सड़क चौड़ीकरण कार्य का मलबा व बोल्डर को मशीनें लगाकर नदी में डंप किया जा रहा है, जिससे यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री हाईवे पर पोलगांव से पालीगाड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी एजेंसी की ओर से नियमों को दरकिनार कर खनेड़ापुल के निकट निर्माण कार्य का मलबा और बोल्डर यमुना नदी में उड़ेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप राणा, सचिव जगमोहन चौहान ने कहा कि इस तरह मलबा व बोल्डर नदी में डालने से नदी का प्रवाह बाधित होने का खतरा बना है। साथ ही यह खनेडा गांव की तलहटी में कटाव होने से गांव को खतरा बना हुआ है। इधर, एनएच के ईई राजेश पंत ने बताया कि निर्माण कार्य एजेंसी को नियमों में रहकर काम करने के साथ ही यमुना नदी में पड़े मलबे और बोल्डर को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निर्देश हुए हवा हवाई
बीते अप्रैल माह में भी खनेड़ा पुल के निकट चौड़ीकरण कार्य का मलबा नदी में उड़ेलने का मामला सामने आया था। खबर प्रकाशित होने के बाद निर्माण कार्य में जुटी एजेंसी को नियमों में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन करीब डेढ़ महीने में ही यह निर्देश हवाई हो गए। निर्माण कार्य में लगी एजेंसी खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर मलबे को डंप कर रही है। वहीं हाईवे से रात-दिन अधिकारियों की आवाजाही के बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed